PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार समय-समय पर कई नई योजनाओं को चालू करती है, और साथ ही पुरानी योजनाओं को भी जारी रखते हुए जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम करती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में रोजगार, स्वास्थ्य, बीमा और आर्थिक लाभ देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसी तरह एक योजना किसानों के लिए भी चलाई जाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की किस्त में हर चार माह के अंतराल पर सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। लेकिन कई बार किसानों को किस्त और इस योजना से जुड़ी बाकी अन्य जानकारियां नहीं मिल पाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो चलिए हम आपको पीएम किसान मोबाइल एप के बारे में बताते हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...