फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Mutual Fund: एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड में 2 हजार रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 1.3 करोड़

Mon, 13 Jun 2022 04:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI Small Cap Fund Direct Growth - फोटो : SBI
SBI Small Cap Fund Direct Growth: आज हम आपको एसबीआई के एक खास म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम SBI Small Cap Fund Direct Growth है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। देश में कई निवेशक म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। बीते सालों में एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। बीते पांच सालों में इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने 19.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं अगर बात 3 सालों की करें, तो इसने निवेशकों को कुल 25.54 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ऐसे में लॉन्ग टर्म के लिए इस स्कीम में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार -
विज्ञापन

2 of 5
SBI Small Cap Fund Direct Growth - फोटो : Istock
अगर आप भी एसबीआई के स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम में 2 हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 1.3 करोड़ का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
SBI Small Cap Fund Direct Growth - फोटो : Istock
एसआईपी बनवाने के बाद आपको हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश पूरे 40 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 5
SBI Small Cap Fund Direct Growth - फोटो : istock
इस स्थिति में आप 40 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 1.3 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र 25 साल की है और आप एक नौकरीपेशा हैं, तो आप इस म्यूचुअल फंड एसआईपी में अपना खाता खुलवा सकते हैं। वहीं जब आपकी उम्र 65 साल की हो जाएगी। उस दौरान आप करोड़ों रुपये की राशि को इस स्कीम में निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Small Cap Fund Direct Growth - फोटो : istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें