PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों गरीब किसानों को भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य जमीन है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को तीन किस्तों के माध्यम से हर साल 6 हजार रुपये की राशि प्रदान करती है। देश में एक बड़ी आबादी सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। इसी को देखते हुए सरकार इस योजना के माध्यम से खेती करने वाले गरीब किसानों की मदद कर रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को बेहतर अजीविका प्रदान करके उनको आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। हाल ही में भारत सरकार ने खूंटी, झारखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था।