PM Kisan Nidhi e-KYC: भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना का सीधा लाभ पात्र किसानों को मिलता है। सरकार द्वारा उन किसानों की आर्थिक मदद की जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। इसलिए इस पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त के तौर पर सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से नए जुड़े हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप किसी कारण इसे नहीं करवाते हैं या तय समय तक नहीं करवाते हैं तो आप अगली आने वाली 18वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी के काम को निपटा लें। तो चलिए जानते हैं आप ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं...