PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। अब तक सरकार किसानों के खाते में कुल 16 किस्तों के पैसों को जारी कर चुकी है। वहीं कुछ महीनों के बाद सरकार 17वीं किस्त भी जारी करेगी।