फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 15वीं किस्त, क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा योजना का लाभ

Fri, 22 Sep 2023 11:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi 15th Installment Update: भारत सरकार हर साल देश के करोड़ों गरीब किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस सहायता राशि को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 14 किस्तें मिल चुकी हैं। भारत सरकार की यह एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की मदद करने के लिए की गई है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देशभर के करोड़ों गरीब किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करके लाभ उठा रहे हैं। 14वीं किस्त मिलने के बाद से देश में कई किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कई किसानों का सवाल है कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का लाभ एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों को मिलेगा?
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही उठा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा परिवार का जो मुखिया योजना का लाभ उठा रहा है। उसके नाम पर जमीन का होना जरूरी है। इस कारण एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों लोग एक साथ योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 

PPF: इस सरकारी स्कीम में करिए 12,500 रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय बन जाएंगे करोड़पति

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
कई किसान 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने किस्त जारी करने की तारीखों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार 15वीं किस्त नवंबर या दिसंबर महीने में जारी कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। इसके अलावा योजना में भूलेखों का सत्यापन भी कराना जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें