PF Money Withdrawal: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको कंपनी की तरफ से कई तरह की सुविधा मिलती होगी? वहीं, दूसरी तरफ सरकार की तरफ से आपको पीएफ खाते की सुविधा जरूर दी जाती है। दरअसल, सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इस खाते में हर महीने आपकी सैलरी से कुछ अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इस कुल जमा पैसे पर सरकार की तरफ से सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, आप इस पैसे को नौकरी के बीच में भी निकाल सकते हैं। ऐसे में ये पैसा आपकी जरूरत के समय काम आ सकता है। तो चलिए जानते हैं पैसे निकालने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में पीएफ खाते से पैसे निकालने का ऑनलाइन तरीका जान सकते हैं...