फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों को इस बार 2 हजार मिलेंगे या 3 हजार रुपये? 15वीं किस्त जारी होने से पहले यहां जानें

Wed, 08 Nov 2023 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों को किस्त में कितने रुपये मिलेंगे? - फोटो : istock
15th Installment of PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना को उन किसानों के लिए शुरू किया गया, जो असल में जरूरतमंद हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में किसान इससे जुड़े हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। इस पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इन सबके बीच चर्चा इस बात की है कि सरकार लाभार्थियों को दी जाने वाली इस मदद को बढ़ा सकती है। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा हो सकता है या नहीं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों को किस्त में कितने रुपये मिलेंगे? - फोटो : istock
पहले जानते हैं 15वीं किस्त कब आ सकती है?
  • बीती 27 जुलाई को योजना से जुड़े पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस किस्त को जारी किया और डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों को किस्त में कितने रुपये मिलेंगे? - फोटो : Istock
  • वहीं, इसके बाद अब बारी 15वीं किस्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली के बाद ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

4 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों को किस्त में कितने रुपये मिलेंगे? - फोटो : Istock
क्या बढ़ सकते हैं किस्त के पैसे?
  • दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार किसानों को दी जाने वाली आर्थिक मदद को 6 से बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना कर सकती है यानी किस्त के रूप में जो 2 हजार रुपये मिलते थे, वो अब 3 हजार रुपये हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana: किसानों को किस्त में कितने रुपये मिलेंगे? - फोटो : istock
  • हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अब तक कोई जानकारी नहीं आई है, जिसमें किस्त बढ़ाने को लेकर कुछ कहा गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें