PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। इनमें स्वास्थ्य, राशन, आवास, बीमा, पेंशन समेत कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में पिछले महीने केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया और इन्हें आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि इस योजना की पात्रता सूची क्या है, कौन से दस्तावेज आवेदन के समय चाहिए होंगे आदि। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...