फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: क्या फरवरी में आ सकती है 16वीं किस्त या मार्च में? यहां जानें किसान

Tue, 30 Jan 2024 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना में 16वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इनमें जहां एक तरफ राज्य सरकारें, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इसी पैसे को तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन सवाल ये है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है? तो चलिए बिना देरी के इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना में 16वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock
किन किसानों को मिल सकती है किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत जो किसान पात्र होंगे उन्हें किस्त का लाभ मिल पाएगा। वहीं, इसके लिए जरूरी है कि किसान ई-केवाईसी समय रहते करवा लें, क्योंकि किस्त आपको मिल सके इसके लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना में 16वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock
  • वहीं, जिन किसानों का भू-सत्यापन का काम पूरा है, उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किस्त लेने के लिए भू-सत्यापन जैसे कामों को पूरा करवाना जरूरी है।

4 of 5
पीएम किसान योजना में 16वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock
  • जिन किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक है
  • जिन किसानों के फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती या गड़बड़ नहीं है
  • जो किसान योजना के लिए पात्र हैं और सभी काम पूरे करवा चुके हैं आदि। ऐसे किसानों को किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना में 16वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : istock
कब आ सकती है किस्त?
  • 16वीं किस्त कब जारी होगी, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी-मार्च में ये किस्त जारी हो सकती है। पर अगर नियमों की मानें तो 15वी किस्त 15 नवंबर 2023 को जारी हुई थी, इस हिसाब से चार महीने का समय मार्च में पूरा हो रहा है, तो नियमों के तहत मार्च में 16वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें