PM Kisan Samman Nidhi 18th Installment: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिनके जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इसमें आवास, राशन और पेंशन देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। ठीक इसी तरह एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे किसानों के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपये सालाना आर्थिक मदद दी जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक पात्र किसानों को कुल 17 किस्त के पैसे दिए जा चुके हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं किस महीने में 18वीं किस्त जारी हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...