फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: महिलाएं घर में रहते हुए शुरू करें ये शानदार बिजनेस, हर महीने हो सकती है बंपर कमाई

Mon, 15 Jul 2024 05:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : Istock
Business Ideas: देश के विकास में महिलाओं का एक बड़ा योगदान है। हमारे देश में एक समय पितृसत्तात्मक ढांचा काफी मजबूत था। हालांकि, सूचना और डिजिटल क्रांति आने के बाद देश में ज्ञान संचार तेजी से हुआ है। इस कारण भारत की पारंपरिक और रूढ़िवादी जड़ें टूटी हैं। ऐसे में आज के समय महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा भारत सरकार भी महिलाओं को रोजगार प्रदान करने और उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम महिलाओं के लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शुरू करके वे अपनी बंपर कमाई कर सकती हैं। यह बिजनेस सिलाई और कढ़ाई का है। देश में कई महिलाएं सिलाई और कढ़ाई के बिजनेस को शुरू करके शानदार कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock
गौर करने वाली बात है कि सिलाई और कढ़ाई का बिजनेस लंबे समय से चलता आ रहा है। हालांकि, आज के इस इंटरनेट के युग में आप डिजिटल दुनिया की मदद लेकर अपने इस बिजनेस की पहुंच बढ़ाकर अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : Istock
इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि इसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकती हैं। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप सिलाई कढ़ाई करने के लिए सिलाई मशीन पांच हजार रुपये में खरीद सकती हैं। वहीं अगर आप अच्छी क्वालिटी और ज्यादा फीचर्स वाली सिलाई मशीन लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। 

4 of 5
Investment - फोटो : Istock
सिलाई मशीन खरीदने के बाद आपको अपने इस बिजनेस का प्रचार प्रसार करना है। प्रचार प्रसार करने के लिए आप अपने इलाके में पोस्टर बनवाकर लगवा सकती हैं। इसके अलावा आप सोशल मीडिया की मदद से प्रचार प्रसार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock
इससे धीरे-धीरे लोग अपने कपड़ों की सिलाई-कढ़ाई करने के लिए आपके पास आने लगेंगे। अगर लोगों को आपका काम पसंद आता है तो और भी अधिक मात्रा में आपके पास ऑर्डर आएंगे। अगर आपका बिजनेस सफल साबित होता है तो आप इसके माध्यम से अपनी बंपर कमाई कर सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें