PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। अब तक योजना की 17 किस्तों को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है। देशभर के करोड़ों किसानों को अब 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।