फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Sun, 11 Aug 2024 12:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान ऐसे हैं जो कि आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से गरीब किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक सरकार गरीब किसानों के खाते में कुल 17 किस्तों के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
देशभर के करोडों किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार आने वाले अक्तूबर महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी कर सकती है। 

विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock
हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 18वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई एलान नहीं किया है। अगर आप भी 18वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द कुछ जरूरी कार्यों को योजना में करा लेना चाहिए। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
अगर आपने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। इस स्थिति में आपको इन दोनों जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। अगर आप ये काम योजना में नहीं कराते हैं तो आपको आने वाली 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
वहीं जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में दर्ज गलत जानकारी को ठीक करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें