फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले यहां जानें

Sat, 10 Aug 2024 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर एक जरूरतमंद और पात्र लोगों को दिया जाता है। जहां किसी योजना में आर्थिक मदद की जाती है तो किसी योजना में सब्सिडी देने का प्रावधान होता है। ठीक ऐसे ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज दिया जाता है। दरअसल, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं भी या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत अगर आप भी मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है
  • इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होती है
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको पहले आयुष्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब जब आप योजना के पोर्टल पर आ चुके हैं तो आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
  • ऐसे में आपको यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' पर क्लिक करना होता है
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाता है, तो इसे भर दें

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • आपने जो मोबाइल नंबर यहां पर भरा है उसमें अब एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
  • आपको इस आए हुए ओटीपी को यहां पर दर्ज कर देना है
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने दो विक्लप आए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • पहले वाले विकल्प में आपको अपना राज्य चुनना होता है यानी आप किस राज्य के निवासी हैं, जैसे- उत्तर प्रदेश है तो इसे चुनें
  • जबकि, दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर भरना होता है
  • ऐसा करने के बाद आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या फिर नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें