PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जारी की थी। 16वीं किस्त के पैसों को जारी हुए दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में अब लोगों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं जो गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है। इस कारण योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया गया है।