PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment: देशभर में करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस धनराशि को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत होने के बाद से केंद्र सरकार अब तक कुल 16 किस्तों को जारी कर चुकी है। हाल ही में कुछ महीनों पहले महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में सरकार ने योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। 16वीं किस्त को जारी हुए लगभग तीन महीने होने को हैं। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।