फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ रही 17वीं किस्त, क्या पिता और बेटे दोनों को मिल सकता है एक साथ योजना का लाभ?

Tue, 09 Apr 2024 11:15 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
आज के समय देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। हर साल भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये देती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में 3 किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के तहत 2 हजार रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। हाल ही में 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी की थी। ऐसे में देशभर में करोड़ों किसान 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? उस बारे में जानना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
वहीं कई किसानों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक ही परिवार में पिता और बेटे दोनों लोग एक साथ उठा सकते हैं। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक ही लोग उठा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आपके नाम पर कृषि भूमि का होना जरूरी है। अगर आपके नाम पर कृषि भूमि नहीं है। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण एक परिवार में पिता और बेटे दोनों लोग एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।

PM Vishwakarma Yojana: कौन लोग कर सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन? जानिए क्या हैं पात्रता की शर्तें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें