फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त, ऐसे करें योजना में अपनी ई-केवाईसी

Sun, 12 May 2024 11:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी हुए दो महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में पीएम किसान योजना के लाभार्थी अब 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे हैं। इस कारण सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको किस्त के पैसों का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Global Warming: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, साल 2024 में दर्ज किया गया इतिहास का सबसे गर्म अप्रैल
विज्ञापन

3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आपको फार्मर कॉर्नर में दिख रहे ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। 

SSY: बिटिया की शादी के लिए इस सरकारी स्कीम में निवेश करें 12,500 रुपये, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 70 लाख

4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इसके बाद आप सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी आसानी से स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। यहां आपको अपना आधार नंबर और आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें