PM Vishwakarma Yojana Benefits List: किसी भी योजना को चलाने के पीछे का उद्धेश्य उसे जरूरतमंद, गरीब वर्ग और पात्र लोगों तक पहुंचाना होता है। देश में अनेकों तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। ऐसी ही एक योजना की शुरुआत हुई 17 सितंबर 2023 को, जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया और इस योजना का मकसद 18 पारंपरिक व्यापारों और इनमें काम करने वाले लोगों की आर्थिक मदद करना और उन्हें सक्षम बनाना है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं, तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं जिसमें से एक लोन की सुविधा है। पर क्या आपको लोन मिल सकता है? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...