फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ? जानिए क्या कहता है नियम

Tue, 21 May 2024 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्या एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ? - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को  किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसे को किसानों के बैंक खाते में भेजा था। केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने पर किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये डालती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। अब किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th Installment 2024) का इंतजार है। हर किसान जानना चाहता है कि 17वीं किस्त कब तक आएगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जून के आखिरी तक या जुलाई की शुरुआत में मिल सकती है। हालांकि, अभी तक पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी इसके लेकर सरकार ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, अक्सर किसानों के मन में एक सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पति और पत्नी दोनों को एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकता है? 
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ? - फोटो : Istock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस खबर में यह जानकारी देने वाले हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के तहत एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ इस योजना का फायदा नहीं ले सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ? - फोटो : Istock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा एक परिवार में सिर्फ एक सदस्य को ही मिल सकता है। इस योजना का लाभ परिवार में सिर्फ उस सदस्य को मिलता है, जिसके नाम पर जमीन है। 

EPFO Rule Change: ईपीएफओ ने नियमों को किया बड़ा बदलाव, अब नॉमिनी को आसानी से मिलेगा पैसा, यहां है पूरी जानकारी

4 of 5
क्या एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ? - फोटो : Istock
बता दें कि केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कुछ साल पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें किसानों के खाते में सरकार हर चार महीने पर दो हजार रुपये भेजती है। 

ABY: क्या आपको मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ? जानिए क्या है पात्रता, ऐसे करें चेक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या एक परिवार में किसान पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं योजना का लाभ? - फोटो : Istock
केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 फरवरी, 2019 को शुरुआत की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन भी करा लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें