फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जानें किन किसानों के खाते में नहीं आएगी 16वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

Sun, 07 Jan 2024 11:24 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। हर साल इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के करोड़ों किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। भारत सरकार अब तक कुल 15 किस्तों के पैसों को जारी कर चुकी है। जल्द ही भारत सरकार 16वीं किस्त को जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार 16वीं किस्त फरवरी या मार्च महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफऱ करने की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके खाते में 15वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनको भी 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
अगर आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं। ऐसे में आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद आपको Farmers Corner में Beneficiary List के विकल्प का चयन करना है।

4 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव के नाम को दर्ज करके गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह किसान आसानी से लाभार्थी लिस्ट में अपने नाम को चेक कर सकते हैं।  

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में करने जा रहे हैं आवेदन, जानिए क्या हैं पात्रता की शर्तें?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में वृद्धि करना है। वर्तमान में देश के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें