PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। हर साल इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के करोड़ों किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। भारत सरकार अब तक कुल 15 किस्तों के पैसों को जारी कर चुकी है। जल्द ही भारत सरकार 16वीं किस्त को जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार 16वीं किस्त फरवरी या मार्च महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफऱ करने की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।