PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Kist: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 14वीं किस्त जारी होने के बाद से कई किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। आज उनका यह इंतजार खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज खूंटी, झारखंड से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे। ऐसे में करोड़ों किसानों के खाते में दिवाली के तोहफे के रूप में दो-दो हजार रुपये की 15वीं किस्त आएगी। किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। देश में कई किसान ऐसे हैं, जो गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन किसानों के खाते में इस बार 15वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे?