PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में करोड़ों गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों को खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक किसानों को कुल 14 किस्तों का लाभ मिल चुका है। ऐसे में देश में कई किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के पैसों को नवंबर महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करके स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।