PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं, ताकि खेती किसानी करते समय उनको किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना को चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस राशि को हर साल 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। सरकार ने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 14 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है।