फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द से जल्द करा लें ये तीन जरूरी काम, वरना नहीं आएंगे खाते में 15वीं किस्त के पैसे

Thu, 07 Sep 2023 11:08 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर कर रही है। इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी करती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 14 किस्त को ट्रांसफर किया जा चुका है। 27 जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 14वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। ऐसे में 14वीं किस्त के पैसे मिलने के बाद देशभर के करोड़ों किसान अब 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी 15वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ कामों को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप इन जरूरी कार्यों को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी 15वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने जमीनी दस्तावेजों को जल्द से जल्द अपलोड करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
आपको अपने आधार को एक्टिव बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है। इसके अलावा अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको इस काम को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इन जरूरी कार्यों को नहीं करते हैं। ऐसे में आपके खाते में 15वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। वहीं देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नवंबर या दिसंबर महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें