PM Kisan Yojana: जिस तरह से राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती हैं, ठीक वैसे ही केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना में लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त रिलीज होनी है, जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले 14 किस्त जारी हो चुकी हैं, लेकिन 15वीं किस्त भी उन किसानों को ही मिल पाएगी जिनके सभी काम पूरे हैं और जो पात्र हैं। तो चलिए जानते हैं 15वीं किस्त कब आ सकती है और किन किसानों की ये किस्त अटक सकती है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...