फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ रही है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त? अपडेट आया सामने

Thu, 20 Apr 2023 10:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment Update: भारत सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल तीन किस्तों के माध्यम से जारी की जाती है। हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खातों में भेजा जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं भारत सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 14वीं किस्त भी जारी करने वाली है। ऐसे में देश के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी कर सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत सरकार 14वीं किस्त के पैसों को मई या जून महीने में जारी कर सकती है। गौरतलब बात है कि सरकार ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

Hajj 2023: कैशलेस होगी हज यात्रा, पैसे एक्सचेंज कराने की नहीं होगी जरूरत, फॉरेक्स कार्ड से कर सकेंगे लेन-देन
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
सरकार गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे किसानों के प्रति काफी सख्त है। इस कारण योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों के सत्यापन को अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि गलत ढंग से लाभ ले रहे किसानों को योजना के दायरे से बाहर किया जा सके। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
ऐसे में अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। इस स्थिति में आपको इस काम को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें