eSports In India: भारत में ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी तेजी से ग्रोथ हो रही है। इसे देखते हुए भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने इसे अपने अंतर्गत लाने का फैसला काफी पहले ही ले लिया था। बीते कुछ सालों में यूट्यूब और कई दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गेमिंग इंफ्लूएंसर की संख्या काफी बढ़ी है। इस कारण देश में गेमर्स की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ई-स्पोर्ट्स देश की गेमिंग इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो 2021 में भारत के भीतर डेढ़ लाख ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी थे। वहीं अब इन लोगों की संख्या बढ़कर 6 लाख के आसपास पहुंच गई है। इस एक्सपोनेंशियल ग्रोथ के पीछे कई बड़े कारण हैं। आज के समय एक भारतीय गेमर हफ्ते में करीब 8.5 से लेकर 11 घंटे तक गेम खेलता है।