फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! जान लीजिए कब आ सकती है 13वीं किस्त, मिलेंगे दो हजार रुपये

Wed, 14 Dec 2022 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरह से चला रहे हैं। शिक्षा, रोजगार, भत्ता, पेंशन, आवास और राशन समेत कई तरह की योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ इस योजना के तहत मिलता है। लाभार्थियों को अब तक 12 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये 13वीं किस्त कब तक आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
पहले जान लें किन गलतियों से अटक सकती है किस्त:-

पहली गलती
  • 13वीं किस्त आने की तारीख जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लें कि अगर आपने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। नियमों के हिसाब से ये प्रत्येक लाभार्थी को करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • सरकार की तरफ से काफी पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि पीएम किसान योजना से जुड़ा जो लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं करवाएगा, उसे किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आप ई-केवाईसी न करवाने की गलती न करना।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर खुद ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी आप ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
कब आ सकती है 13वीं किस्त?
  • बात अगर 13वीं किस्त के आने की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर महीने के आखिर में इस किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में आ सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें