PM Kisan Yojana: देश में मौजूद जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के लिए कई तरह के कार्य सरकार द्वारा किए जाते हैं। जैसे- एक तरफ राज्य सरकारें अपने स्तर पर योजनाएं चलाकर लोगों की मदद करती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं में सस्ता व मुफ्त राशन, बीमा योजना, रोजगार योजना, शिक्षा योजना आदि शामिल होती हैं। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इस योजना का उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है। योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। लेकिन अगर आप इस पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, और 12वीं यानी अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...