PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ शहरों के अलावा दूर-दराज गांवों तक भी पहुंचाया जा रहा है। इनमें सस्ता राशन मुहैया कराना हो, रोजगार से जुड़ी योजनाएं हों, स्वास्थ्य योजनाएं, पेंशन योजनाएं देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना किसानों के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, अगर आपने इस योजना में आवेदन किया है, तो आपको इसका स्टेटस जानना जरूरी हो जाता है तभी तो आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, इस बारे में पता चल पाएगा। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...