फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rule: फेसबुक, इंस्टा या ट्विटर पर फर्जी प्रोफाइल बनाने वाले पड़ सकते हैं दिक्कत में, यहां जान लें क्या है नियम

Wed, 14 Sep 2022 06:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फोटो बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Amar Ujala
Social Media Rules: आज के समय में अगर हम देखेंगे तो एक बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए नजर आते हैं। फिर चाहे फेसबुक हो, ट्विटर हो या फिर इंस्टाग्राम जैसे कई अन्य प्लेटफॉर्म पर लोग कई तरीकों से जुड़े हैं। यहां पर लोग अपनी एक प्रोफाइल बनाते हैं और फिर अपनी एक दोस्तों की लिस्ट तैयार करते हैं। लोग अपने विचार, तस्वीरें और वीडियो आदि यहां पर शेयर करते हैं। लेकिन बेहद ही कम लोग ये जानते हैं कि हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल बनाते समय एक बात का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यहां पर लोग अलग-अलग तरह की प्रोफाइल बनाते हैं। लेकिन अगर आपकी प्रोफाइल फोटो फर्जी है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फोटो बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : ANI
फेक प्रोफाइल बनाना दंडनीय अपराध
  • दरअसल, सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर आपको फर्जी प्रोफाइल नहीं बनानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो ये एक दंडनीय अपराध है। इसलिए प्रोफाइल बनाते समय इस बात का ध्यान रखें।
विज्ञापन

3 of 5
सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फोटो बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • साइबर दोस्त के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा गया कि "फर्जी प्रोफाइल बनाना दंडनीय अपराध है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि पर फर्जी प्रोफाइल बनाना दंडनीय अपराध है।"

4 of 5
सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फोटो बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोफाइल बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • कभी भी कोई फेक फोटो को प्रोफाइल फोटो न बनाएं। हमेशा अपनी फोटो को ही प्रोफाइल फोटो पर अपलोड करें। फोटो साफ और ठीक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोशल मीडिया पर प्रोफाइल फोटो बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : instagram
नंबर 2
  • कई लोग सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर उन पर फेक प्रोफाइल फोटो लगा लेते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें, इससे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें