फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है खाते में 12वीं किस्त, जानें किन गलतियों से अटक सकते हैं आपके पैसे

Fri, 16 Sep 2022 10:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है। इसी कड़ी में साल 2018 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। 11वीं किस्त मिलने के बाद किसान लंबे समय से 12वीं किस्त के पैसों का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किसानों के खाते में कब तक 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार 12वीं किस्त के पैसों को सितंबर महीने में किसी भी तारीख को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : अमर उजाला
वहीं जिन लोगों ने अपनी ई-केवाईसी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नहीं कराई है। उनको 12वीं किस्त का लाभ मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : istock
भारत सरकार ने ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की थी। अब ई-केवाईसी की ये डेडलाइन खत्म हो चुकी है। इसके अलावा अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन के फॉर्म को फिल करते समय कोई गलती की थी। इस स्थिति में आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : istock
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ गलत तरीके से उठा रहे हैं। इस स्थिति में भी आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा सरकार आपके ऊपर नोटिस भी जारी कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें