फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की बात: अगर आपके पास नहीं हैं ये जरूरी दस्तावेज, तो आ सकती हैं कई दिक्कतें

Thu, 15 Sep 2022 04:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Important Documents - फोटो : Istock
आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन और उसका लाभ लेने के लिए कई दस्तावेजों का होना आपके पास जरूरी है। आज नौकरी, बैकिंग, स्कूल में बच्चों के एडमिशन से लेकर कई दूसरी जगहों पर इन जरूरी दस्तावेजों की मांग की जाती है। इनके न होने पर व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज कल तो स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग से लेकर म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए भी कई दस्तावेजों की जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में इनका हमारे पास होना बहुत जरूरी है। इनके न होने पर हमको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Important Documents - फोटो : i stock

आधार कार्ड

आधार आपकी पहचान का प्रमाण है। ये काफी जरूरी दस्तावेज है। आज विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर वित्त से जुड़े कई कामों में आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। ऐसे में आपके पास इस दस्तावेज का होना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Important Documents - फोटो : सोशल मीडिया

पैन कार्ड

पैन कार्ड का उपयोग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए होता है। इसके अलावा पैन कार्ड का उपयोग बैंक, नौकरी, शेयर बाजार में निवेश, म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट, प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने आदि कई वित्त से जुड़े कामों में भी किया जाता है। ऐसे में पैन कार्ड की काफी उपयोगिता हम लोगों के लिए है। 

4 of 5
Important Documents - फोटो : istock

ड्राइविंग लाइसेंस

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और आप वाहन चला लेते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपना ड्राइविंग लाइसेंस बना लेना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग गाड़ी चलाने के अलावा कई अन्य जगहों पर भी होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Important Documents - फोटो : iStock

वोटर आईडी कार्ड

एक स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद देश के सभी नागरिकों के द्वारा दिए गए मतदान पर टिकी होती है। ऐसे में आपके पास वोटर आईडी कार्ड का होना बहुत जरूरी है। इस कार्ड का उपयोग वोट डालने के अलावा एड्रेस और आईडी प्रूफ के लिए भी किया जाता है। वोटर आईडी कार्ड को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक बना सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें