फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Wed, 05 Oct 2022 11:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य देश में किसानों की आर्थिक समस्या को दूर और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भी ट्रांसफर किया जा सकता है। 11वीं किस्त के पैसे आने के बाद किसान लंबे समय से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार कभी भी किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। अपडेट के मुताबिक सरकार अक्तूबर महीने में किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भेज सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : istock
इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : iStock
सरकार ने ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की थी। हालांकि, ये डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है। वहीं पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी अभी भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : iStock
इसके अलावा जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके किस्त के पैसे भी अटक सकते हैं। वहीं किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद आप उसके स्टेटस को पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें