फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 10वीं किस्त में नहीं है आपका नाम, तो ऐसे करें शिकायत, तुरंत मिलेगी मदद

Tue, 21 Dec 2021 04:28 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त के पैसे कभी भी केंद्र सरकार किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। अभी तक सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि 15 से 16 दिसंबर के बीच किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसी सप्ताह यानी 25 दिसंबर तक केंद्र सरकार देश के करोड़ों अन्नदाताओं को 10वीं किस्त का तोहफा दे सकती है। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त आने के तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं लेकिन किसी भी वजह से आपका नाम 10वीं किस्त के लिस्ट में शामिल नहीं है तो परेशान न हों, क्योंकि यहां हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिनके जरिए आप इसकी शिकायत कर सकते हैं या कोई भी मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे... 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
इन हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
  • अगर आप योजना के लाभार्थी हैं और आपका नाम 10वीं किस्त के लिस्ट में शामिल नहीं है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसे लिए आपको 155261 या 011-24300606 नंबर पर कॉल करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
वेबसाइट पर भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। इसमें होम पेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन मिलेगा। 

4 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
  • इस पर क्लिक करें इसके अंदर आपको Beneficiaries List पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ड्रॉप डाउन को क्लिक करें। अब इसमें राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सलेक्ट करें। इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : istock
  • इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आपके सामने खुल कर आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर नाम नहीं है तो आप शिकायत कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें