17th Installment Release Date: लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाती है। राज्य सरकारें अलग योजनाएं चलाती हैं, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का, जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है। इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, जिसका इंतजार सभी लाभार्थियों को है। पर क्या आप जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है? नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं किसानों को 17वीं किस्त का लाभ कब तक मिल सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...