17th Kist Release Date of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप देखेंगे तो देश में पहले से कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इन योजनाओं को चलाने के पीछे का उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को पहुंचाया जाता है। इस योजना में किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ऐसा करके कुल 6 हजार रुपये का सालाना लाभ मिलता है। वहीं, अब तक जारी हो चुकी 16 किस्त के बाद अब सभी को 17वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये कब तक आ सकती है और कौन किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...