फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: अयोध्या, काशी, गया और प्रयागराज की धार्मिक यात्रा कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Thu, 21 Mar 2024 09:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: अगर आप मार्च महीने में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, काशी, गया, प्रयागराज और सारनाथ घुमाया जाएगा। इन सभी जगहों का भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में काफी महत्व है। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से लोग इन धार्मिक जगहों के दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम HOLY AYODHYA WITH GAYA, KASHI & PRAYAGRAJ EX BENGALURU है। इसका पैकेज कोड SBA23 है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 मार्च, 2024 को बैंगलूरु से हो रही है। 

Post Office: बुजुर्गों के लिए बेहद ही शानदार है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा जबरदस्त रिटर्न

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज में हर चीजों की व्यवस्था होगी। आपके ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर से लेकर आपके रुकने के लिए होटल का इंतजाम भी आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 43,350 रुपये किराये के रूप में देने हैं। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 36,850 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 35,250 रुपये है।

Mutual Fund SIP: 7_20_12 का यह फॉर्मूला आपके बच्चों का भविष्य कर सकता है सुरक्षित, मिल सकते हैं 69.9 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें