PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप भी चाहते हैं कि आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप पहले ये जान लें कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। केंद्र और राज्य सरकारों की मिलाकर कई योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसे भी खर्च करती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना के अंतर्गत अब तक पात्र किसानों को 17 किस्त का लाभ मिल चुका है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि अगली आने वाली किस्त यानी 18वीं किस्त का लाभ आपको मिल सके, तो इसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। आप इनके बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...