PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार जब भी कोई योजना शुरू करती है, तो उसके लिए एक पात्रता सूची जारी करती है। इसके मुताबिक, ही लोग पात्र और अपात्र माने जाते हैं। वैसे किसी भी योजना को खासतौर पर जरूरतमंद, गरीब वर्ग या विशेष वर्ग के लिए चलाया जाता है। जैसे- अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को देखेंगे, तो इस योजना को किसानों के लिए चलाया गया है। इसमें किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वहीं, इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये कौन से किसान हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...