फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के पास अभी भी है मौका तुरंत करवा लें ये तीन काम, वरना अटक सकती है 17वीं किस्त

Tue, 23 Apr 2024 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
17th Kist of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है, जिसमें किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इसी कड़ी में 16 किस्त जारी होने के बाद अब 17वीं किस्त का इंतजार सभी किसानों को है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त मिले और आप इस लाभ से वंचित न रहे, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ कामों को पूरा करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
इन तीन कामों को करवाना है जरूरी:-

नंबर 1
  • अगर आप चाहते हैं कि आप किस्त के लाभ से वंचित न रहें, तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य हो जाता है। नियमों के तहत योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपको भू-सत्यापन करवाना होता है। अगर किसी कारण आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए समय रहते इस काम को करवा लें।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
नंबर 3
  • किस्त का लाभ पाने के लिए योजना से जुड़े किसानों को अपने आधार कार्ड के बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। जो किसान ऐसा नहीं करवा पाते हैं, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप इस काम को अपने बैंक की ब्रांच में जाकर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : istock
ये भी हैं कुछ काम:-
  • ध्यान दें कि आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो
  • आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी सही हो
  • आपने गलत तरीके से योजना में आवेदन न किया हो आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें