आज 31 मई 2022 के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ये पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा आज किसानों को पीएम द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी कर दी गई। किसानों को लंबे समय से इसका इंतजार था, जो आज खत्म हो गया। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये भेजे गए। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें अभी तक किस्त का पैसा नहीं मिला हो। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो इसकी वजह ई-केवाईसी न करवाना भी हो सकता है। सरकार द्वारा पहले ही साफ कर दिया गया था कि सभी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आगे चलकर आपको किस्त मिलने में कोई दिक्कत न आए, तो आपको ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...