फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर नहीं किए ये तीन काम, तो किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त

Tue, 19 Nov 2024 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जो लोग किसान हैं और अगर पात्र हैं तो वे पीएम किसान योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Amar Ujala
19th Kist of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इन्हीं में से एक योजना किसानों के लिए भी है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो पंजीकरण करवाकर साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं और ये पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आते हैं। इन सबके बीच अगर आप 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी हैं जिसमें तीन काम सबसे जरूरी हैं। अगर आपने ये काम नहीं करवाए तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये हैं वो तीन काम जो किसानों को करवाने अनिवार्य हैं:-

नंबर 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके लिए आप अपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं और इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • किस्त का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक जाती है। आप ऑफलाइन (अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर) या ऑनलाइन (योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in) ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन भी करवाना होता है। इसमें आवेनदकर्ता की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसलिए अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को ये काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये भी हैं कुछ जरूरी काम:-
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए आप अपने बैंक से डीबीटी का ऑप्शन जरूर खुलवा लें
  • अपने आवेदन फॉर्म में कोई गलती न करें, वरना किस्त में दिक्कत हो सकती है
  • बैंक खाते की जानकारी सही दें, वरना किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें