PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती रहती है। ऐसा इसलिए ताकि हर जरूरतमंद की मदद की जा सके। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाते हैं। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इसी कड़ी में इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, जिसका इंतजार योजना से जुड़े लाभार्थी कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं ये किसान कौन हो सकते हैं...