फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो खरीदकर नहीं ला रहे मिलावटी सरसों का तेल, ऐसे करें मिलावट की पहचान

Thu, 28 Mar 2024 10:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Purity Of Mustard Oil - फोटो : Istock
How To Check Purity Of Mustard Oil: हम सभी लोग घर में खाना पकाने के लिए बाजार से सरसों का तेल खरीदकर लाते हैं। सब्जी बनाने से लेकर पूड़ी, परांठे आदि कई खाद्य सामग्रियों को बनाने में सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों बाजार में मिलावटी सरसों का तेल काफी तेजी से बिक रहा है। अगर आप भी बाजार से मिलावटी सरसों का तेल खरीदकर ला रहे हैं। ऐसे में इसका सेवन करने पर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप जब भी दुकान से सरसों का तेल खरीद रहे हैं। उस दौरान आपको सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही का आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Purity Of Mustard Oil - फोटो : istock
आप सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता उसको रब करके कर सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा सरसों तेल हाथ में लेना है। उसके बाद आपको उसे हाथों से रब करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Purity Of Mustard Oil - फोटो : Istock
अगर सरसों के तेल को हाथों से रब करने के बाद दूसरा रंग या गंध मिलता है। ऐसे में आपके सरसों के तेल में मिलावट की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो शुद्ध सरसों का तेल होता है। वह चिपचिपा होता है। 

4 of 5
How To Check Purity Of Mustard Oil - फोटो : अमर उजाला
वहीं बाजार में जो मिलावटी सरसों का तेल बिकता है। वह पतला या पानी जैसा होता है। इसके अलावा आप फ्रिज में सरसों के तेल को रखकर भी उसमें की गई मिलावट के बारे में पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Purity Of Mustard Oil - फोटो : iStock
आपको एक कटोरी सरसों को तेल को लेकर उसे फ्रिज में जमने के लिए रखना है। सरसों का तेल जमने के बाद अगर उसमें सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। ऐसे में उसमें मिलावट को अंजाम दिया गया है। 

जानना जरूरी: आपकी आईडी पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? इस आसान तरीके से करें पता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें