फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 17वीं किस्त को लेकर ये है अपडेट, जानें उन किसानों के बारे में जिनके अटक सकते हैं पैसे

Thu, 28 Mar 2024 11:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
17th Kist: किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती रहती है। ऐसा इसलिए ताकि हर जरूरतमंद की मदद की जा सके। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाते हैं। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इसी कड़ी में इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है, जिसका इंतजार योजना से जुड़े लाभार्थी कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं ये किसान कौन हो सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
17th Kist: किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त:-

नंबर 1
  • योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, लेकिन अगर कोई किसान इस काम को नहीं करवाता है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आप इस काम को जल्द से जल्द करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
17th Kist: किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि भू-सत्यापन हर किसान को करवाना जरूरी है। जो किसान इस काम को नहीं करवाएगा, वो किस्त से वंचित रह सकता है।

4 of 5
17th Kist: किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल सके, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाएं। अगर किसी कारण आप ये नहीं करवा पाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
17th Kist: किन किसानों की 17वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
नंबर 4
  • अगर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है, आपके आवेदन फॉर्म में नाम, जेंडर की गलती है या आपके द्वारा दिया गया आधार नंबर गलत है आदि। तो ऐसी स्थितियों में भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें