PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में डाला था। सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने पर किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये करके किस्त जारी करती है। पीएम मोदी ने किसानों के खाते में यह राशि डीबीटी माध्यम से भेजी थी। कुछ मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है, लेकिन उनके खाते में दो हजार रुपये की राशि नहीं आई है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। किसानों के खाते में हर 4 महीने में 2-2 हजार रुपये की राशि 3 किस्तों में भेजी जाती है। किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की किस्त नहीं आने की अलग-अलग वजहे हो सकती हैं। इनमें बैंक अकाउंट का आधार से लिंक ना होना भी वजह हो सकती है। ई-केवाईसी का न कराना भी वजह हो सकती है।